बॉलीवुड

'12th Fail' की सफलता के बाद Vikrant Massey को मिली Ektaa Kapoor की फिल्म? ये डायरेक्टर संभालेगा कमान

Vikrant Massey in Ektaa Kapoor's Next: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक '12वीं फेल' (12th Fail) की सफलता के बाद विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के हाथ अब टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी निर्माता-निर्देशक एकता कपूर (Ektaa Kapoor) की नई फिल्म लगी है। इस फिल्म का निर्देशन रंजन चंदेल द्वारा किया जाएगा।

Image

Ektaa Kapoor and Vikrant Massey

Vikrant Massey in Ektaa Kapoor's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) को हाल ही में फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) में देखा गया था। इस फिल्म ने घरलू बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसी के साथ विक्रांत मैसी को भी इंडस्ट्री में नई पहचान मिली है। '12वीं फेल' की सफलता के बाद अब विक्रांत मैसी को कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विक्रांत मैसी को अब टीवी इंडस्ट्री की निर्माता-निर्देशक एकता कपूर (Ektaa Kapoor) की नेक्स्ट ऑफर हुई है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार विक्रांत मैसी ने हाल ही में एकता कपूर (Ekta Kapoor) की नई फिल्म साइन कर ली है। यह पॉलिटिकल थ्रिलर सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी रंजन चंदेल को मिली है। इससे पहले उन्होंने वेब सीरीज ग्रहण को डायरेक्ट किया था। बता दें अभी तक मेकर्स की ओर से विक्रांत मैसी की नेक्स्ट पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) का निर्देशन विधू विनोद चोपड़ा ने किया था। फिल्म में विक्रांत के साथ मेधा शंकर भी लीड रोल में मौजूद थीं। यह फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में उनके जीवन के संघर्ष को दिखाया है। ऐसे में अब विक्रांत मैसी को एकता कपूर की नेक्स्ट में देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की घोषणा कर सकते हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article