Bobby Deol in Nitesh Tiwari Ramayan: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने हाल ही में संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल के जरिए बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त वापसी कर ली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बॉबी देओळ की फिटनेस और लाजवाब एक्टिंग के ही चर्चे हो रहे हैं। इस बीच एक और खबर बीते दिन काफी वायरल हुई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉबी देओल नितेश तिवारी की रामायण में नजर आने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा था कि नितेश तिवारी ने बॉबी को फिल्म में कुंभकरण का रोल ऑफर किया है। हालांकि हमारे सहयोगी ई-टाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार बॉबी देओल, नितेश तिवारी की रामायण के पार्ट नहीं है।
बॉबी देओल की टीम ने साफ कर दिया है कि बॉबी देओल ने रामायण साइन नहीं की है। फिल्म में एक्ट्रेस लारा दत्ता को लेकर भी खबरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह रानी कैकई का किरदार निभाने वाली हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रामायण में नहीं नजर आएंगे बॉबी देओल
बॉबी देओल की टीम से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी से यह साफ हो गया है कि वह नितेश तिवारी की रामायण के पार्ट नहीं हैं। खबरों के अनुसार फिल्म में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश नजर आने वाले हैं। इसी के साथ ही फिल्म की बाकी कास्टिंग भी लगातार पूरी की जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण से दर्शकों को काफी उम्मीदे हैं।
