Bobby Deol Grabs Anurag Kashyap Hard Hitting Thriller Project: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'एनिमल' के बाद से बॉबी देओल (Bobby Deol) की डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। कई मेकर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए तरस रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब अनुराग कश्यप ने बॉबी देओल को अपने हार्ड-हिटिंग थ्रिलर प्रोजेक्ट में कास्ट किया है। उनके साथ-साथ प्रोजेक्ट में सान्या मल्होत्रा और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सबा आजाद भी मुख्य भूमिका अदा करती नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: प्रियदर्शन-सैफ अली खान की फिल्म में हुई इस स्टार की एंट्री, एक्टर ने 'एनिमल' में मचाया था धमाल
पीपिंग मून के मुताबिक, बॉबी देओल (Bobby Deol) अनुराग कश्यप के थ्रिलर से भरपूर इस प्रोजेक्ट में सान्या मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। प्रोजेक्ट में सबा आजाद को भी अहम किरदार हासिल हुआ है। इससे इतर मलयालम एक्टर जोजू जॉर्ज भी अनुराग कश्यप के इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे। यूं तो अनुराग कश्यप के अपकमिंग प्रोजेक्ट की ज्यादा जानकारियां सामने नहीं आई हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट सच्ची घटना पर आधारित है और थ्रिलर से भरपूर होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी देओल (Bobby Deol) ने सान्या मल्होत्रा सहित बाकी कलाकारों के साथ प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इसका पहला शेड्यूल मुंबई में शूट होगा, जो कि जून 2024 तक चलेगा। बताया जा रहा है कि मूवी इसी साल के अंत तक रिलीज भी हो सकती है। हालांकि इसका टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है।
