सैयारा देखकर फूट-फूटकर रोए बॉबी देओल, अहान पांडे की तारीफ में पढ़े कसीदे

Bobby deol loved Saiyaara: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने अहान और अनीत की मूवी सैयारा को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो इस मूवी को देखने के बाद भावुक हो गए थे।

Bobby deol loved Saiyaara: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म सैयारा ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड के स्टार एक्टर बॉबी देओल ने फिल्म सैयारा को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग खुशी से खिलखिला उठे हैं। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

saiyaara

Pic credit- Bobby deol/Ahaan Panday

भावुक हो गए थे बॉबी देओल

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने 'फरीदून शहरयार' के साथ खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अहान पांडे और सैयारा पर प्यार लुटाया है। बॉबी देओल ने कहा, 'मुझे सैयारा अच्छी लगी है। मैं बहुत खुश था क्योंकि अहान मेरे सामने ही बड़ा हुआ। मुझे याद है जब वो छोटा था, स्पाइडर-मैन का ड्रेस पहनकर पंचिंग बैग मारता था। वो बचपन से ही बहुत एक्टिव है। इस फिल्म का उसे मिलना भी एक खास कहानी है। मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे अपने बच्चे की फिल्म रिलीज हुई और वो सुपरहिट हो गई। फिल्म देखकर मैं भावुक हो गया था क्योंकि ये बहुत इमोशनल कहानी है। मोहित सूरी ने कमाल का काम किया। सैयारा डायरेक्टर की फिल्म है, लेकिन अहान और अनीत ने भी बहुत अच्छा काम किया है।'

End of Feed