Animal स्टार Bobby Deol ने भतीजी निकिता चौधरी की संगीत नाइट पर किया जमाल कुडू पर डांस, देखें वीडियो

Bobby dancing on Jamal Kudu song: फिल्म एनिमल (Animal) से बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल (Bobby Deol) लोगों के दिलों पर छा चुके हैं। इस फिल्म में उनका एंट्री डांस हर ओर चर्चा में है। बॉबी देओल अपनी भतीजी निकिता चौधरी की संगीत सेरेमनी में पहुंचे, जहां उनसे जमाल कुडू पर डांस करने की फरमाइश की गई।

Bobby dancing on Jamal Kudu Song: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) 90 के दशक में काफी फेमस हुआ करते थे। उनकी फिल्मों सोल्जर, बादल और बिच्छू के गाने दर्शकों के बीच में धूम मचाते थे और लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। फिल्म एनिमल से बॉबी देओल का वही दौर दोबारा लौट आया है और उन्हें बेशुमार प्यार मिल रहा है। बॉबी देओल जहां भी जा रहे हैं, लोग उनसे एनिमल के एंट्री सॉन्ग पर कीडांस करने की गुजारिश कर रहे हैं। बॉबी देओल इन दिनों अपनी भतीजी निकिता चौधरी की शादी में पहुंचे हुए हैं, जहां से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉबी देओल जमाल कुडू गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

Bobby Deol dancing on Jamal Kudu

बॉबी देओल ने किया जमाल कुडू गाने पर डांस

गुरुवार के दिन सनी देओल के बेटे करण देओल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें बॉबी देओल अपनी भतीजी निकिता चौधरी की संगीत सेरेमनी में डांस करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है, कि बॉबी देओल लोगों की फरमाइश पर जमाल कुडू गाने पर थिरक रहे हैं। इस दौरान बॉबी देओल के सिर पर शराब का गिलास भी है। बॉबी देओल का ये डांस वीडियो देखकर फैंस को एनीमल में उनकी एंट्री याद आ गई है। बॉबी के फैंस लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed