Bobby Deol on Pathaan: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान की सफलता ने सभी हेटर्स का मुंह बंद कर दिया है। पठान की सक्सेस बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) ने शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की है। बॉबी ने खुशी जताई है कि इतने समय बाद कोई बॉलीवुड फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पठान की सक्सेस के लिए बॉबी ने किंग खान को बधाई दी है। पठान की रिलीज के बाद से ही न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनियाभर में इसे काफी प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान ने इस फिल्म के साथ लगभग 4 सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। शाहरुख खान की यह वापसी अब बॉलीवुड के सुनहरे इतिहास में दर्ज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। एक्टर बॉबी देओल मे भी शाहरुख खान और पठान की खुलकर तारीफ की है।
'जन्मदिन के तोहफे की तरह है'
बॉबी देओल ने पठान की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब कुछ समय के लिए हमारे फिल्में नहीं चलती तो हर तरफ एक सन्नाटा सा छा जाता है। लेकिन ऐसा हर बार होता है एक दम से 2-3 फिल्में चलती हैं और फिर वापस सभी चीजें पहली जैसी ही हो जाती हैं। पठान की सक्सेस को देखने के बाद मुझे काफी खुशी हो रही है, मैं शाहरुख के लिए काफी खुश हूं क्योंकि वह एक अच्छे इंसान हैं। उसने भी टाइम लगाया है। काफी समय तक शाहरुख ने भी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं की थी।'
इसके साथ ही बॉबी देओल ने आगे कहा, 'काफी समय तक काम न करने के बाद शाहरुख ने पूरे जी जान के साथ एक फिल्म पर काम किया है। जिसके बाद अब उस फिल्म को देखकर हम सभी को काफी अच्छा लग रहा है। ये फिल्म मेरे लिए जन्मदिन के एक तोहफे की तरह है। बर्थडे से पहले का तोहफा।'
बता दें कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की फिल्म पठान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने इंडिया में 515 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
