बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। किंग खान ने पठान की सक्सेस के बाद अपने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। हमेशा की तरह शाहरुख के फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और एक्टर ने अपने सभी फैंस के सवालों का जवाब दिया। इस सेशन के दौरान शाहरुख ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। एक फैन ने शाहरुख से उनकी असली उम्र को लेकर सवाल पूछा। पठान का जवाब फैन को पसंद नहीं आया और उसने उन्हें एफआईआर की धमकी दी।
शाहरुख खान 57 साल के हैं। उनकी फिटनेस को देखते हुए कोई भी एक्टर की उम्र को लेकर कंफ्यूज हो सकता है। आस्क एसआरके में एक फैन ने शाहरुख खान की शर्टलेस फोटो शेयर करते हुए लिखा, खान साहब के खिलाफ एफआईआर कर रहा हूं। ये आदमी झूठ बोलता है कि ये 57 साल का हैं।
फैन ने दी शाहरुख खान को FIR की धमकी
फैन के ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए कहा- प्लीज मत करो यार। ठीक है मैं मान जाता हूं कि मैं 30 साल का हूं। इसलिए मेरी अगली फिल्म का नाम जवान है। एक फैन ने शाहरुख से उनकी खुशहाल जिदंगी का सीक्रेट पूछा। एक्टर ने कहा, गौरी खान है जिनके प्यार ने हम दोनों को बांधे रखा है।
शाहरुख की अगली फिल्म जवान है। एक्टर इन दिनों जवान की शूटिंग कर रहे हैं। जवान में शाहरुख के साथ नयनतारा लीड रोल में हैं। इसके अलावा किंग खान राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में नजर आएंगे। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। दर्शक पठान के बाद शाहरुख खान की इन दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
