मोटापे पर ट्रोल करने वालों को Bipasha Basu ने दिया साफ-सीधा जवाब, बोलीं- "मीम्स और ट्रोलस ने मुझे......

Bipasha Basu angry over Trollers: बिपाशा बसु ने एक सोशल मीडिया रील पर अपने दिल की बात कही है। जिसे पढ़कर आपको भी लगेगा कि वह बहुत आत्मविश्वास से भरी हुई इंसान हैं। बेटी देवी के जन्म के बाद बिपाशा बसु को वजन बढ़ने पर ट्रोल किया जा रहा था अब उन्होंने कुछ ऐसे जवाब दिया है।

Bipasha Basu angry over Trollers: बिपाशा बसु को कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। डिलीवरी के बाद अभिनेत्री का वजन बढ़ गया है जिसके लिए उन्हें लगातार टारगेट किया जाता है। हालांकि जब भी बिपाशा बसु( Bipasha Basu) जिम के बाहर स्पॉट होती है उन्हें देखकर लोग यही कहते हैं कि वह पहचान में नहीं आ रही है। बिपाशा बसु पिछले कई सालों से इस परेशानी का सामना कर रही है। वह खुलकर अपने वजन पर बात करती नजर आई। एक्ट्रेस ने ट्रोल करने वालों को सटीक जवाब दिया है और एक मजबूत महिला की भूमिका निभाई है।

Bipasha Basu angry over Trollers

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्वेता विजय नायर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्होंने महिलाओं को मोटापे के लिए ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई। श्वेता अपनी वीडियो में कहती नजर आ रही है कि लोग प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को उनके बढ़े वजन के लिए काफी ट्रोल करते हैं। उन्होंने अपनी इस रील में बिपाशा बसु ( Bipasha Basu) का जिक्र किया है। इस वीडियो पर अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने दिल की बात कही है और ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

End of Feed