Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में कैद होंगे 'लॉक अप' के विनर Munawar Faruqui !! जानिए पूरा सच

Munawar Faruqui Will Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक अब इस शो में कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) नजर आ सकते हैं।

Munawar Faruqui Will Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं। शो के कई प्रोमोज ने रिलीज होने के बाद फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं इस समय 'बिग बॉस 17' शो में हिस्सा लेने जा रहे सेलेब्स को लेकर खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है। बीते कई दिनों में शो में हिस्सा लेने जा रहे कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन मेकर्स ने अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'बिग बॉस 17' में कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) हिस्सा ले सकते हैं।

Munawar Faruqui and Salman khan

बिग बॉस तक के ट्वीट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी जल्द ही सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ सकते हैं। मुनव्वर फारुकी को आखिरी बार कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में देखा गया था। इस शो में मुनव्वर फारुकी ने लोगों का दिल जीतने के बाद विनर की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। बता दें मुनव्वर फारुकी की ओर से अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed