Bhumi Pednekar Blast on Greater Noida Bus Assault: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नोएडा जा रही 17 वर्षीय लड़की के साथ स्लीपर बस में कथित यौन उत्पीड़न की घटना सामना आई। इस घटना के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने भी नाराजगी जाहिर की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस घटना की कड़ी निंदा की। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि ऐसी घटनाएं बार-बार कैसे हो सकती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Badshah और Isha Rikhi ने लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग)
ग्रेटर नोएडा बस गैंगरेप पर भड़कीं भूमि पेडनेकर (Pic Credit: Instagram)
17 साल की लड़की से कथित रेप पर भूमि हुईं आगबबूला
भूमि पेडनेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर विचार साझा किए। इसके साथ उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'हम यह सब बार-बार होते हुए कैसे देख सकते हैं? शर्मनाक!' भूमि के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक बार लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 6: सुस्त पड़ी यश-कियारा स्टारर की कमाई, सिंगल डिजिट में रहा कलेक्शन)
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4 अगस्त को 17 वर्षीय लड़की उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से नोएडा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए स्लीपर बस में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नोएडा के सेक्टर 63 के बीच उसके साथ कथित तौर पर यौन अपराध किया गया। घटना के बाद लड़की को रिंग रोड पर उतार दिया गया, जिसके बाद उसने कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से उस बस को ट्रेस किया गया, जिसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग पीड़िता को बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश किया गया था। समिति के निर्देश के बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया गया।
