सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद Bhooth Bangla के मेकर्स ने किए बदलाव, 10 मिनट कम हुई फिल्म की लंबाई

Bhooth Bangla Update: अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद मेकर्स ने मूवी में काफी बदलाव किए हैं।

Bhooth Bangla Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay kumar) की अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए है। लोगों का ये मानना है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देगी। इस बीच भूत बंगला को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक फिल्म भूत बंगला पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई है। (ये भी पढ़ें-Bhooth Bangla Trailer: पुराने जोक्स से भरी पड़ी है अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी)

bhooth bangla cbfc

सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद भूत बंगला के मेकर्स ने किए बदलाव (pic credit-instagram)

सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद भूत बंगला के मेकर्स ने किए बदलाव (pic credit-instagram)

मेकर्स ने किए बदलाव

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शानदार सफलता के बाद अब सभी की नजरें अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला पर हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जबकि पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को होंगे। मेकर्स ने सेंसर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली थी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। हालांकि एग्जामिनिंग कमिटी ने कुछ बदलाव करने को कहा था। 26वें मिनट में एक अश्लील शब्द को बदलने को कहा गया। एक घंटे के आसपास कुछ और अश्लील शब्द बदले गए। फिल्म के अंत में सबटाइटल में एक अश्लील शब्द हटाया गया।

End of Feed