Bhool Bhulaiyaa 3 Twitter Review: ऑडियंस को पसंद आई कार्तिक आर्यन की फिल्म, लोगों ने बताया ब्लॉकबस्टर

Bhool Bhulaiyaa 3 Twitter Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। लोगों ने 'भूल भुलैया 3' देखने के बाद इसे रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है।

Bhool Bhulaiyaa 3 Twitter Review: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नई हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) 1 नवंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'भूल भुलैया 3' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की होड़ लोगों के बीच मची हुई है। जिन-जिन लोगों ने फिल्म देख ली है उन सभी ने 'भूल भुलैया 3' की खूब तारीफ की है। कईयों ने तो फिल्म के रिलीज होते ही इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया है।

Bhool Bhulaiyaa 3

ऑडियंस ने 'भूल भुलैया 3' देखने के बाद अपने रिव्यू साझा करते हुए बताया कि 'भूल भुलैया 2' से भी ज्यादा फेमस होने वाली है। फिल्म में लोगों को कार्तिक आर्यन की कॉमेडी खूब पसंद आई है। वहीं दूसरी ओर एक यूजर ने लिखा, 'भूल भुलैया 3 आखिरकार वो दिन आ ही गया, एक बार फिर मैं सिल्वर स्क्रीन पर माधुरी दीक्षित का जादू देख रहा हूं।' माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन लोगों को पसंद आ रहे हैं।

End of Feed