बॉलीवुड

Singham 3 Fan Review: 3 मिनट के कैमियो में सलमान ने लूटी सीटियां, अजय देवगन को मिली तालियां ही तालियां...

Singham Again Review: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) लेकर दर्शकों के सामने हैं, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) का 3 मिनट लम्बा कैमियो है। दर्शक सिंघम अगेन में सलमान खान को देखने के लिए उत्साहित हैं। फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे दर्शकों के अनुसार सलमान खान जब स्क्रीन पर आते हैं तो सीटियां बजने लगती हैं।

Image

Salman Khan cameo in Singham again

Singham Again review in hindi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन लेकर दर्शकों के सामने हैं, जिसमें अक्षय कुमार से लेकर टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़े स्टार्स के कैमियोज हैं। हालांकि जिस कैमियो को देखने के लिए दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, वो सलमान खान का है। मेकर्स ने आखिरी समय तक इस बात पर पक्की मुहर नहीं लगाई थी कि सिंघम अगेन में सलमान खान का कैमियो है या नहीं...। थिएटर में पहुंचने के बाद ही दर्शकों को पता चला है कि सिंघम अगेन में सलमान खान का स्पेशल कैमियो है।

सिंघम अगेन में कैसा है सलमान खान का कैमियो

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में सलमान खान का धांसू कैमियो है। रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन स्टार सलमान खान को सिंघम अगेन में 3 मिनट का समय दिया है, जिसमें वो छा जाते हैं। सलमान खान जब स्क्रीन पर आते हैं तो दर्शक तालियां और सीटियां बजाते नहीं थकते हैं। हर किसी को उम्मीद थी कि जब सलमान खान और रोहित शेट्टी हाथ मिलाएंगे तो थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज पड़ेगा। सिंघम अगेन में दर्शकों ने ये नजारा देख भी लिया है।

सिंघम अगेन का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे एक फैन ने ट्विटर पर लिखा है, 'सिंघम अगेन में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं, जो आपका दिमाग हिला देंगे। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, स्पेशली इसके एक्श सीक्वेंसेज के लिए और अजय के साथ बाकी सभी कलाकारों की अच्छी एक्टिंग के लिए। सलमान खान 3 मिनट के लिए स्क्रीन पर आते हैं, जिन्हें देख दर्शकों की सीटियां और चीखें निकल पड़ती हैं। सिंघम अगेन को चुलबुल पांडे के कैमियो ने अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article