Bholaa Tabu First Look: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों में काफी व्यस्त हैं। वो एक के बाद एक अपनी नई फिल्में रिलीज कर रहे हैं और उनके साथ-साथ बाकियों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। बीते दिनों अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें उनके साथ तब्बू (Tabu) दिखाई दी थीं। दृश्यम 2 की रिलीज के साथ-साथ अजय देवगन भोला की शूटिंग में भी व्यस्त थे। भोला की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे अजय देवगन ने तब्बू का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। अजय देवगन की फिल्म भोला में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर का किरदार प्ले करती दिखेंगी। अजय देवगन ने फिल्म से तब्बू का जो लुक रिलीज किया है, उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि तब्बू एक बार फिर से जबरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
Bholaa Tabu First Look: Ajay Devgn ने रिलीज किया Tabu का फर्स्ट लुक, फैंस बोले 'बवाल है, बवाल...'
फिल्म भोला से सामने आए तब्बू के फर्स्ट लुक को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'मैं हमेशा से कहता आया हूं कि तब्बू मैम बम हैं बम... क्या कमाल की लग रही हैं वो...।' तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट में लिखा है, 'तब्बू मैम तो अजय सर का पीछा ही नहीं छोड़ रही हूं। पहले विजय सलगांवकर के पीछे थीं और अब उसके जैसे दिखने वाले के पीछे हैं।'
कोरोना वायरस महामारी के बाद तब्बू ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। तब्बू भूल भुलैया 2 से लेकर दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज में नजर आई हैं, जिनको दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला है। सिनेमाप्रेमियों का कहना है कि तब्बू ने कोरोना वायरस महामारी के बाद अकेले दम पर फिल्म इंडस्ट्री को संभाले रखा है। अगर वो इंडस्ट्री में होती तो दृश्यम 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में इतनी शानदार परफॉर्मेंसेस कौन ही देता? वैसे आपको भोला से सामने आया तब्बू का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
