Bholaa Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की भोला को लेकर दर्शकों में कई दिनों से दीवानगी देखने को मिल रही थी। फिल्म भोला का डायरेक्शन अजय देवगन ने खुद किया है, जिस कारण दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्साहित थे। फिल्म भोला में अजय देवगन के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। इस जोड़ी ने कुछ दिनों पहले ही दृश्यम जैसी सुपरहिट मूवी दी है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स को भोला से काफी सारी उम्मीदें हैं। अगर फिल्म भोला की शुरुआत की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है।
Bholaa Occupancy Report Day 1
अजय देवगन-तब्बू की भोला ने दर्ज कराया 10 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट
ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और तब्बू की भोला ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है। फिल्म भोला की धीमी शुरुआत ट्रेड पंडितों को भी काफी हैरान कर रही है क्योंकि अजय देवगन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। ऐसे में भोला का धीमी शुरुआत करना ट्रेड एक्सपर्ट्स को परेशान कर राहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह मूवी शाम के शोज में उछाल दर्ज करा सकती है।
पहले दिन 10 करोड का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी भोला
फिल्म भोला की धीमी शुरुआत से ऐसा लग रहा है कि यह ओपनिंग-डे पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं कर पाएगी। इस साल जिन-जिन फिल्मों ने 10 प्रतिशत या उससे कम के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की है, वो सिनेमाघरों में पहले दिन पानी मांगती दिखी हैं। अगर भोला के शाम के शोज में उछाल नहीं आती है तो इसकी कमाई चौंकाने वाली नहीं रहेगी।
