परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद से फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। कई सोर्सेज ने दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। इतना ही नहीं दोनों अगले महीने शादी कर सकते हैं। फैंस दोनों की एक्टिविटिज पर भी खास नजर बनाए हुए हैं। राघव के वीडियो पर परिणीति ने जैसे ही रिएक्ट फैंस ने दोनों का नाम जोड़कर खूब मजे लिए।
दरअसल वीडियो में राघव चड्ढा गुरुद्वारे में रैली कर रहे हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं। लोगों के साथ सेल्फी ले रहे हैं और स्पीच दे रहे हैं। राघव ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो पर परिणीति के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए राघव चड्ढा के मजे
यूजर्स परिणीति के कमेंट पर राघव + परिणीत = राघनीति। एक यूजर ने लिखा, जल्द शादी कर लो। आप दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, भाभी आपकी ही है। तीसरे यूजर ने लिखा, राजनीति से परिणीति तक का सफर कैसे तय किया। चौथे यूजर ने लिखा, सब कुछ परिनिधि के लिए हो रहा है।
परिणीति और राघव लंबे समय से एक- दूसरे को जानते हैं। दोनों के परिवार के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। परिणीति का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें जब उनसे राघव को लेकर सवाल पूछा गया था तो मुस्कुराने लगी थी। एक्ट्रेस ने इस दौरान कुछ भी नहीं कहा। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रोका हो चुका है और जल्द सगाई करने वाले हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
