Bholaa: अजय देवगन की फिल्म में हुई साउथ की इस हसीना की धांसू एंट्री, जानिए नाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 08:13 AM IST

Amala Paul In Ajay Devgn's Bholaa: 'थैंक गॉड' की रिलीज के बाद अजय देवगन लगातार आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। ताजा मिल जानकारी के अनुसार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस अमला पॉल की एंट्री होती नजर आ रही है। एक्ट्रेस जल्द ही 'भोला' की टीम में शामिल होंगी।

Amala Paul In Ajay Devgn's Bholaa: अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड और बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता एक साथ कई फिल्मों पर काम पर रहे हैं। इन फिल्मों में से एक अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' (Bholaa) भी है, तमिल फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट लीड रोल में 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस तब्बू नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इस समय जोरों-शोरों से चल रही है। फिल्म को लेकर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार अजय देवगन स्टारर में साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस की एंट्री होती नजर आ रही है।

Ajay Devgn BHola

स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी अमला पॉल

End of Feed