Ajay on his friendship with Bollywood's celebs: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। अजय देवगन ने फिल्म भोला का डायरेक्शन खुद ही किया है, जिसमें तब्बू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म भोला के प्रमोशन के दौरान एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बॉलीवुड सितारों संग अपनी दोस्ती पर बात की और कहा कि सभी एक्टर्स एक कॉल की दूरी पर हैं। अगर उन्हें मदद की जरूरत है तो वो किसी भी बॉलीवुड एक्टर को कॉल कर सकते हैं और कोई भी उनकी मदद करने से मना नहीं करेगा।
अजय देवगन के अनुसार, 'हम सभी एक-दूसरे से रोज-रोज नहीं मिलते हैं लेकिन कभी भी बात कर सकते हैं। हर कोई एक कॉल की दूरी पर है। जरूरत के समय में हम सभी एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्षय, सलमान, शाहरुख, अभिषेक मुझसे छोटे हैं लेकिन अमित जी, सुनील शेट्टी और संजय दत्त जैसे बड़ स्टार्स भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम सभी एक-दूसरे के साथ पहले भी खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। हम हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। हमारे बीच दूरियां नहीं हैं।'
देखें अजय देवगन की फिल्म भोला का ट्रेलर:
अजय देवगन ने ट्विटर पर फिल्मों के बायकॉट और बॉलीवुड सितारों की ट्रोलिंग पर भी बात की। भोला स्टार अजय देवगन के अनुसार, 'जो हमारी असली ऑडियंस है, स्टार्स के बारे में उल्टा सीधा नहीं लिखती है। हमारे असली दर्शक अपनी लाइफ में बिजी हैं। जो लोग खाली बैठे रहते हैं, वो लोग इंटरनेट पर ऐसी बातें लिखते हैं। मैंने इस बारे में अपने आसपास के लोगों से बात की है, उन्होंने कभी भी इंटरनेट पर निगेटिव चीजें नहीं लिखी हैं। मुझे नहीं पता है कि ऐसे निगेटिव लोग कहां रहते हैं।' अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की अपकमिंग फिल्म भोला साउथ की सुपरहिट मूवी कैथी की हिन्दी रीमेक है। भोला (Bholaa) को अजय देवगन ने हिन्दी दर्शकों के अनुसार बनाया है।
