Shah Rukh Khan-Salman Khan संग दोस्ती पर Ajay Devgn का बड़ा बयान, बोले 'मैं एक कॉल करूंगा तो ये सभी...'

Ajay on his friendship with Bollywood's celebs: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी नई फिल्म भोला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म भोला (Bholaa) के प्रमोशन के दौरान अजय देवगन ने बॉलीवुड सितारों संग अपनी दोस्ती पर बात की और कहा कि सभी एक्टर एक कॉल की दूरी पर हैं। वो जिसको चाहें कॉल करके मदद मांग सकते हैं क्योंकि सभी उनके अच्छे दोस्त हैं।

Ajay on his friendship with Bollywood's celebs: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। अजय देवगन ने फिल्म भोला का डायरेक्शन खुद ही किया है, जिसमें तब्बू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म भोला के प्रमोशन के दौरान एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने बॉलीवुड सितारों संग अपनी दोस्ती पर बात की और कहा कि सभी एक्टर्स एक कॉल की दूरी पर हैं। अगर उन्हें मदद की जरूरत है तो वो किसी भी बॉलीवुड एक्टर को कॉल कर सकते हैं और कोई भी उनकी मदद करने से मना नहीं करेगा।

Shah Rukh Khan-Salman संग दोस्ती पर Ajay Devgn का बड़ा बयान, बोले 'मैं एक कॉल करूंगा तो ये सभी...'

Shah Rukh Khan-Salman संग दोस्ती पर Ajay Devgn का बड़ा बयान, बोले 'मैं एक कॉल करूंगा तो ये सभी...'

अजय देवगन के अनुसार, 'हम सभी एक-दूसरे से रोज-रोज नहीं मिलते हैं लेकिन कभी भी बात कर सकते हैं। हर कोई एक कॉल की दूरी पर है। जरूरत के समय में हम सभी एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अक्षय, सलमान, शाहरुख, अभिषेक मुझसे छोटे हैं लेकिन अमित जी, सुनील शेट्टी और संजय दत्त जैसे बड़ स्टार्स भी मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम सभी एक-दूसरे के साथ पहले भी खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। हम हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। हमारे बीच दूरियां नहीं हैं।'

End of Feed