बॉलीवुड

Zwigato box office: पहले ही दिन पिटी कपिल शर्मा की ज्विगाटो, 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 09:20 AM IST

Kapil Sharma Film Zwigato box office collection day 1: नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म में कपिल शर्मा द्वारा एक फूड डिलीवरी बॉय के संघर्ष और कठिनाइयों की कहानी दिखाई गई है। कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगेटो को लेकर सामने आए पहले दिन से बॉक्स ऑफिस आंकड़े ऐसा कह रहे हैं कि इसने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाया है।

Image

kapil sharma Movie

Zwigato box office collection day 1: कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो(Zwigato) ने आखिरकार 17 मार्च, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। एक डिलीवरी बॉय के जीवन पर आधारित इस दिल को छू लेने वाली कहानी में कॉमेडियन कपिल शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। किस किसको प्यार करूं और फिरंगी के बाद कपिल की यह तीसरी फिल्म है। हालांकि, फिल्म दर्शकों को थिएटर्स में खींचने से असफल रही। कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगेटो को लेकर सामने आए पहले दिन से बॉक्स ऑफिस आंकड़े ऐसा कह रहे हैं कि इसने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाया है।

ज्विगाटो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

शुरुआती अनुमानों के अनुसार, नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म Zwigato की काफी धीमी शुरुआत शुरू हुई है। पहले दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 0.40 करोड़ की हो सकी है। जो कि ओपनिंग डे के हिसाब से बहुत की खराब मानी जा रही है। हालांकि कपिल शर्मा के नए अवतार और उनको नए जॉनर में देखने के लिए दर्शको आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में पहुंचने की उम्मीद है।

नंदिता दास द्वारा निर्देशित फिल्म में कपिल शर्मा द्वारा एक फूड डिलीवरी बॉय के संघर्ष और कठिनाइयों की कहानी दिखाई गई है। वह दर्शाता है कि फूड डिलीवरी ऐप्स की बढ़ती मांग और बड़े शहरों में रहने की उच्च लागत वास्तव में उन लोगों को कैसे प्रभावित करती है जो सामाजिक स्तर पर सबसे नीचे हैं लेकिन फिर भी बहुत प्रयास करते हैं। कहानी भुवनेश्वर की है, जिसमें मानस (कपिल) और उनकी पत्नी प्रतिमा (शाहना गोस्वामी) पर फोकस है। कपिल, जो अक्सर कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, इसबार उन्होंने अपनी छवि से पूरी तरह से अलग भूमिका निभाई है।

आपको बता दें कि रिलीज के बाद कपिल शर्मा की फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि कई लोगों का मानना है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों पर रिलीज करने के बदले सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना चाहिए था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article