बॉलीवुड

लड़ाई करने में वकील है आलिया, रणबीर कपूर ने खोली एक्ट्रेस की पोल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 17, 2023, 08:35 PM IST

बॉलीवुड के पॉवर कपल्स में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हैं। रणबीर कपूर हाल ही में करीना कपूर के शो व्हाट वीमेन वांट में पहुंचे थे। एक्टर ने शो पर आलिया भट्ट से जुड़े कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि लड़ाई के दौरान हमेशा पहले मैं ही सॉरी बोलता हूं।

Image

ranbir kapoor and alia (credit pic: instagram)

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने यूट्यूब शो व्हाट वीमेन वांट के पहले एपिसोड में अपने कजिन भाई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बुलाया। करीना के शो में रणबीर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। एक्टर अपने पेरेंटहुड को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। रणबीर ने करीना के शो पर अपनी मैरिड लाइफ से लेकर बेटी राहा के बारे में खुलकर बात की। करीना ने रणबीर से पूछा कि आप आलिया से लड़ाई के दौरान लड़ते हैं या सो जाते हैं।

एक्टर ने कहा कि मैं सो जाता हूं। मैं बिल्कुल लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाता हूं। मुझे कोई इग्रो नहीं है। मैं स्पेस देने के कॉन्सेप्ट पर विश्वास करता हूं। उन्होंने कहा, अक्सर पति- पत्नी में लड़ाई होती है तो वो एक- दूसरे को ऐसी बाते बोल देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं होता है। बोलने के बाद आप उन्हीं बातों पर लड़ रहे हैं।

लड़ाई में आलिया है वकील

हम दोनों में आलिया लड़ाई के मामले में वकील है। वो जब तक अपने प्वाइंट को प्रूफ न कर दे तब तक बात खत्म नहीं होती है। मैं ऐसा इंसान हूं जिसमें कोई इग्रो नहीं है। मेरी कोई सेल्फ रिस्पेक्ट नहीं है। मैं सही हूं या गलत सॉरी बोल देता हूं। मुझे शांति पसंद है और स्पेस देना का कॉन्सेप्ट अच्छा लगता है।

रणबीर और आलिया ने पिछले साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया ने 6 नवंबर को बेटी राहा को जन्म दिया था। कपल अपने पेरेंटहुड फेज को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनके साथ लीड रोल में है। रणबीर और आलिया ने साथ में ब्रह्मास्त्र में काम किया था। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों काफी पसंद करते हैं। रणबीर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल में नजर आएंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article