महाक्लैश से डर के भागी 'भेड़िया 2', अब आमने-सामने होगी रणबीर और कार्तिक की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 07:10 AM IST

Bhediya 2 Release Postponed: वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया 2 (Bhediya 2)' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस खबर को जानने के बाद फिल्म भेड़िया 2 का इंतजार कर रहे फैंस उदास हो सकते हैं।

Bhediya 2 Release Postponed: बॉलीवुड की साल 2026 में एक के बाद एक फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक की फिल्म का नाम शामिल है। लेकिन साल 2026 के अगस्त महीने में सबसे ज्यादा मजा आने वाला है, क्योंकि इस महीने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में एक दूसरे को टक्कर देती नजर आएंगी। अभी तक खबर ये थी कि 2026 का स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर एक नहीं बल्कि तीन बॉलीवुड फिल्में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन अब एक फिल्म ने अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, जिसके बाद बाद अब ये दो फिल्में आमने-सामने नजर आने वाली हैं।

Bhediya 2 Release Postponed

भेड़िया 2 ने बदली रिलीज डेट

बॉलीवुड में 2026 का स्वतंत्रता दिवस वीकेंड ऐसा धमाका होने वाला है कि सिनेमाघरों में सीटें कम पड़ जाएंगी। इस वीकेंड एक साथ पहले तीन फिल्में रिलीज होने वाली थी। जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'लव एंड वॉर' (Love & War) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की नागजिला (Naagzilla) इसके अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) की मोस्ट अवेटेड भेड़िया 2 (Bhediya 2) का नाम शामिल है। ये तीनों ही फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब फिल्म भेड़िया 2 के मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट बदल दी है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार मेकर्स ने इस महाक्लैश से बचने के लिए अब फिल्म भेड़िया 2 की रिलीज के लिए दूसरी डेट देखना शुरू कर दिया है। जिसके बाद अब 'लव एंड वॉर' और 'नागजिला' आमने-समाने हैं।

End of Feed