Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 को लेकर बज बना हुआ है। दो दिन बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस सलमान और कैटरीना (Katrina Kaif) की सिजलिंग केमिस्ट्री को देखने के लिए बेताब है। फिल्म में इस बार विलेन के रोल में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) नजर आने वाले हैं। टाइगर 3 में तीनों की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। एडवांस बुकिंग में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Salman Khan (credit pic: instagram)
टाइगर 3 की हिंदी 2 डी में 4,35, 913 टिकटे बिक चुकी है।वहीं, तेलुगु 2 डी में 14, 158 और तमिल में 1957 टिकटे बिक गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर 3 पहले दिन 35 से 40 करोड़ का ओपनिंग कर सकती है। सलमान की पिछली फिल्म किसी का भाई किसी की जान कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। भाईजान की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। आइए जानते हैं सलमान खान की फिल्मों ने पिछले 25 सालों में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
टाइगर 3 से पहले ये फिल्म हुई थी बॉक्स ऑफिस पर हिट
सलमान का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। 1999 में सलमान की हम साथ-साथ रिलीज हुई थी। इसके बाद बाघबान, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, नो एंट्री ने अच्छा बिजनेस किया था। इसके बाग उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई। वॉन्टेड ने एक्टर के करियर को फिर से शुरू किया। इसके बाद दंबग, एक था टाइगर जैसी फिल्मों ने धमाल मचा दिया। वहीं, सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान, अंतिम- द फाइनल ट्रूथ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।
