बॉलीवुड

Tiger 3: सलमान खान स्टारर ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़, टिकट प्राइस से लेकर जानें पहले शो की टाइमिंग

Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को सिनेमाघरों में जाकर देखने की लोगों के अंदर एक अलग ही बेताबी है। अगर आप भी इस फिल्म को दिवाली के खास मौके पर देखने का मन बना रहे हैं तो यहां देखिए शो के प्राइस से लेकर इसकी टाइमिंग की पूरी डिटेल्स।

Image

Salman Khan and Katrina Kaif

Salman Khan's Tiger 3: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) 12 नवंबर यानी दिवाली के दिन सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए एकदम तैयार है। मेकर्स ने फैन्स की बेताबी को देखते हुए 'टाइगर 3' को रविवार के दिन दुनियाभर में रिलीज करने का निर्णय लिया है। इस समय भाईजान के फैन्स को फिल्म का पहला शो देखने के लिए टिकिट्स बुक कर रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' की हिंदी 2डी में 4,35,913 और तेलुगु 2डी के लिए 14,158 टिकिट्स बिक गए हैं। आइए देखें इस फिल्म की टिकिट की प्राइस क्या है और पहला शो कब होगा?

जानिए कब है 'टाइगर 3' के शो की टाइमिंग

BookMyShow की वेबसाइट के अनुसार ज्यादातर मल्टीप्लेक्स में हर घंटे शो होते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे से भी पहले का है। मुंबई में सबसे पहला शो आईमैक्स में 12 नवंबर के दिन पीवीआर आईसीओएन: फीनिक्स पैलेडियम, लोअर परेल मुंबई में सुबह 6:05 बजे देखा जा सकता है। शाहरुख खान की 'पठान', जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पिछली किस्त थी, उसका पहला शो भी उसी सिनेमा हॉल में सुबह 6 बजे हुआ था, जिसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। हालांकि 'टाइगर 3' का मुंबई में नॉन-आईमैक्स के अलावा पहला शो आईनॉक्स: नीलयोग और घाटकोपर में सुबह 6:30 बजे है। फिल्म का आखिरी शो रात के 11.55 पर होगा।

कितना है टिकट प्राइस

टाइगर 3 के टिकट प्राइस की लंबी लिस्ट है। 12 नवंबर को मुंबई में भारत सिनेप्लेक्स: कुर्ला (वेस्ट) में सुबह के शो में 120 रुपये से लेकर पीवीआर आईनॉक्स : पैलेडियम पैलेडियम, लोअर परेल मुंबई में शाम और रात के आईमैक्स शो 1,600 रुपये तक हैं।

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनी सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म कटरीना कैफ और सलमान खान के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में मौजूद हैं

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article