Tiger 3 की रिलीज से पहले फैंस को मिलेगा तगड़ा सरप्राइज, रिलीज होगा इस धाकड़ फिल्म का ट्रेलर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 11, 2023, 01:07 PM IST

Tiger 3:सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 कल यानी 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टाइगर 3 के रिलीज से पहले खुशाली कपूर की अपकमिंग मूवी स्टारफिश का ट्रेलर रिलीज होगी। पहले खबरें थे कि ऋतिक रोशन की फाइटर का ट्रेलर रिलीज हो सकता है।

Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। कल यानी 12 नवंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) मुख्य भूमिका में है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में दर्शकों को भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। सलमान खान की टाइगर 3 के साथ खुशाली कुमार की फिल्म स्टारफिश (Starfish) का ट्रेलर भी रिलीज होगा। पहले खबरे थे कि टाइगर 3 के साथ फाइटर का ट्रेलर आने वाला है।

स्टारफिश में खुशाली कुमार, मिलिंद सोमान और तुषार खन्ना मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी बुक StarfishPickle पर आधारित है। स्टारफिश का निर्देशन अखिलेश जयसवाल ने किया है। फिल्म को टी सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

End of Feed