Varun Dhawan and Natasha at Bawaal Screening: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल (Bawaal) 21 सितंबर 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी बवाल को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जाने वाला है। हालांकि पहले फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की प्लानिंग भी। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। अब फिल्म कि रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग में कई बड़े सितारे नजर आए हैं। सभी की नजरें वरुण धवन की पत्नी नताशा पर टिक गई हैं। वायरल वीडियो में वरुण धवन और नताशा एक साथ स्क्रीनिंग के लिए एंट्री मारते दिख रहे हैं, हालांकि नताशा का पेट देखने के बाद सभी को लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में नताशा की प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस सवाल पूछ रहे हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं नताशा?
वरुण धवन और नताशा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरुण भी नताशा के पेट पर हाथ रखते नजर आते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नताशा को देखकर पक्का लग रहा है कि यह प्रेग्नेंट हैं। पक्का खुशखबरी मिलने वाली है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'नताशा प्रेग्नेंट है क्या?' बता दें कि पहले भी नताशा और वरुण धवन की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हुई थीं।
