Bawaal Twitter Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल (Bawaal) आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जान्हवी और वरुण के बीच दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में वर्ल्ड वॉर 2 और हिटलर का धमाकेदार कनेक्शन दिखाया गया है। दंगल और छिछोरे जैसी धमाकेदार फिल्में बनाने के बाद अब बवाल के साथ ही नितेश तिवारी ने एक और आइकॉनिक मूवी बना डाली है। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस को अंदाजा लग गया है कि एक रोमांटिक फिल्म को कैसे यूनिक बनाया जा सकता है। बवाल के रिलीज होने के साथ ही अब सोशल मीडिया पर मूवी का रिव्यू भी सामने आने लगा है, आइए फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
'बवाल' देख फटी रह गईं दर्शकों की आंखें
बवाल को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। दर्शक इसे साल 2023 की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जबरदस्त कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस, वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने क्या जबरदस्त काम किया है और नितेश तिवारी जी के तो क्या ही कहने एक बार फिर सुपरहिट फिल्म बना डाली है।'
वही एक और यूजर ने लिखा, 'बवाल तो सच में बवाल ही निकली, सुपरहिट एक्टिंग, जोड़ी, कहानी, निर्देशन सब लाजवाब है।'
फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
