बॉलीवुड

Bawaal Trailer Released: वरुण- जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया 'बवाल', लव स्टोरी में दिखेगा जबरदस्त ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 9, 2023, 05:12 PM IST

Bawaal Trailer Released: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म में वरुण और जाह्नवी की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। आइए जानते हैं कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

Image

varun dhawan and janhvi kapoor (credit pic: instagram)

Bawaal Trailer Released: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बवाल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। पहली बार वरुण और जाह्नवी साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से फैंस काफी उत्सुक थे। छिछोरे जैसी फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने बवाल का निर्देशन किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है।

बवाल अमेजन प्राइम पर 21 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है। पहली बार वरुण और जाह्नवी इस फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है। दोनों इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। आइए एक नजर फिल्म के ट्रेलर पर डालते है।

यहां देखें बवाल का ट्रेलर

बवाल के ट्रेलर की शुरुआत वरुण धवन के साथ होती है। वरुण यानी अजय दीक्षित स्कूल में इतिहास पढ़ाते हैं। अजय को शहरभर के लोग अज्जू के नाम से जानते हैं। अज्जू ने शहर में अपनी एक इमेज बनाई होती है जिसकी वजह से लोग उसे सेलिब्रेटी मानते हैं। अज्जू को कुछ कारणों के दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूरोप जाना पड़ता है। अज्जू अपने साथ अपनी पत्नी निशा (जाह्नवी कपूर ) को भी लेकर जाता है। दोनों के रिश्ते में खट्टास है। अज्जू और निशा की शादी इस कसौटी पर खरी उतरती है या नहीं। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। मेकर्स ने ट्रेलर को थोड़ा कट शॉर्ट रखा है।

बवाल का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बवाल से पहले वरुण कृति सेनन के साथ भेड़िया में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article