Battle of Galwan Shooting Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान के सेट से अपनी तस्वीर शेयर की थी। वायरल तस्वीर में सलमान खान धांसू लुक में नजर आए थे। इन सब के बाद अब सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर क्या खबर सामने आई है।
Image Source: Salman Khan Instagram
'बैटल ऑफ गलवान' की मुंबई में शुरू होगी शूटिंग
एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अपनी अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्म हो गया है और मुंबई में दूसरा और आखिरी चरण शुरू होगा। अब दूसरा शेड्यूल मुंबई में 10 अक्टूबर से शुरू होगा और नवंबर तक चलेगा। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) भी इस शेड्यूल में सलमान खान को ज्वाइन करेंगी। इस खबर ने सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का इंतजार कर रहे फैंस को और भी बेताब कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बैटल ऑफ गलवान दूसरे शूटिंग शेड्यूल को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
क्या होगी फिल्म की कहानी
डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म बैटल ऑफ गलवान की स्टोरी 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए टकराव पर बेस्ड है। इस फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू (Colonel B. Santosh Babu) का किरदार निभा रहे हैं। सलमान खान का फिल्म से सैनिक वाला लुक भी सामने आ चुका है। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
