Akshay Kumar on Bollywood Party: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय कुमार अक्सर अपने फैंस को फिटनेस से जुड़ी बाते शेयर करते रहते हैं। जिसे उनकें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इन सब के बीच अक्षय कुमार का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया। अक्षय कुमार का नया इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में क्या बोला है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की पार्टी को लेकर कही ये बात
एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू है। ABP न्यूज से बातचीत में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कहा, 'हां, मैं छोले पूरी, जलेबी, बर्फी सब खाता हूं। मैं वो इंसान नहीं जो हर बार कैलोरी या प्रोटीन गिनता रहे। मैं एकदम नॉर्मल इंसान की तरह जीता हूं। लेकिन मैं रात 6:30 बजे के बाद कुछ नहीं खाता, ना ही कोई स्नैक। मैं पिछले 20 साल से ये रूल फॉलो कर रहा हूं। पार्टियों में कभी-कभी मैं ड्रिंक लेकर टोस्ट करने का नाटक करता हूं या केक का एक टुकड़ा ले लेता हूं, लेकिन मुझे इसमें मजा नहीं आता। मैंने सालों से शराब को हाथ नहीं लगाया।' अक्षय कुमार का ये बयान सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग रिएक्शन देते नजर आए।
लकी होने पर अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी डिसिप्लिन्ड लाइफ के अलावा अपनी कामयाबी और बॉलीवुड में लंबे करियर का क्रेडिट अपनी किस्मत को दिया। उन्होंने कहा, 'कई लोग मुझसे ज्यादा अच्छे दिखते हैं, ज्यादा टैलेंटेड हैं और मुझसे ज्यादा डिजर्विंग हैं। मैं उन्हें देखता हूं और सोचता हूं, ये तो मुझसे बेहतर हैं। लेकिन उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला। यहीं पर किस्मत का रोल आता है। मैं तो बस लकी रहा हूं कि सही वक्त पर सही जगह था।' उन्होंने आगे कहा कि उनकी सक्सेस में 70% हिस्सा किस्मत का है और 30% मेहनत का है।
