बॉलीवुड

Hurun Rich List 2025: शाहरुख खान ने अब अमीरी में भी हासिल की बादशाहत, अमिताभ से लेकर ऋतिक रोशन आसपास भी नहीं

Shah Rukh Khan In Billionaire Club For The First Time: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अब अमीरियत में भी सबको पछाड़ते नजर आ रहे हैं। एम3एम हुरुन इंडिया के मुताबिक, शाहरुख खान ने पहली बार भारत के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। वहीं बॉलीवुड के वह सबसे अमीर कलाकार बने हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन इंस्टाग्राम

Shah Rukh Khan In Billionaire Club For The First Time: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान के लिए साल 2025 भी बेहद खास रहा। उन्हें अपनी फिल्म 'जवान' के लिए पहली बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से तो नवाजा ही गया। वहीं अब शाहरुख खान ने भारत के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में भी पहली बार अपनी जगह बना ली है। एम3एम हुरुल इंडिया द्वारा जारी की गई टॉप बिलियनेयर की लिस्ट में शाहरुख खान ने एंट्री की है। अपनी संपत्ति के हिसाब से शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर कलाकार बनकर सामने आए हैं। वहीं उनकी अमीरियत के आगे ऋतिक रोशन और अमिताभ बच्चन भी दूर-दूर तक नजर नहीं आए।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

शाहरुख खान

एम3एम हुरुन इंडिया के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कुल संपत्ति इस साल 12,490 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। उनकी अमीरियत को बढ़ाने में उनकी कंपनी रेड चिलीज का सबसे बड़ा योगदान है, जिसकी स्थापना 2002 में हुई थी। वहीं इस कंपनी में करीब 500 लोग काम करते हैं।

जूही चावला

जूही चावला

जूही चावला

शाहरुख खान के बाद जूही चावला (Juhi Chawla) बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर कलाकार के तौर पर सामने आईं। अपनी कंपनी नाइड राइडर्स स्पोर्ट्स के जरिए जूही चावला ने ये स्थान हासिल किया है और उनकी कुल कमाई 7,790 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

जूही चावला के बाद ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) तीसरे स्थान पर दिखाई दिये। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी कंपनी एचआरएक्स के साथ करीब 2,160 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्मों से भी इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है।

करण जौहर

करण जौहर

करण जौहर

बॉलीवुड फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने इंडस्ट्री के सबसे अमीर लोगों में चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के साथ अच्छी-खासी कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण जौहर की संपत्ति 1880 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

top riches india (2).

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन एंड फैमिली

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इंडस्ट्री के सबसे अमीर लोगों में पांचवे स्थान पर नजर आए। अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 1630 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में नजर आ रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article