'बैटल ऑफ गलवान' फेम चित्रांगदा सिंह की तबियत हुईं खराब, अस्पताल से वायरल हुई तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 21, 2025, 09:13 PM IST

Chitrangda Singh Hospitalised: फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) फेम एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) की अभी हाल ही में एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस तस्वीर में चित्रांगदा सिंह में अस्पताल में नजर आ रही हैं। चित्रांगदा सिंह की इस तस्वीर ने फैंस को टेंशन दे दी।

Chitrangda Singh Hospitalised: बॉलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आने वाली हैं। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच चित्रांगदा सिंह की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि चित्रांगदा सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Chitrangda Singh Hospitalised

Image Source: Chitrangda Singh Instagram

अस्पताल में भर्ती हुईं चित्रांगदा सिंह

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह चित्रांगदा सिंह कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि एक पोस्ट है, जिसने देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं। चित्रांगदा सिंह ने अभी हाल ही में अपने इंस्टग्राम से एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। चित्रांगदा सिंह की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। चित्रांगदा सिंह की ये तस्वीर एक्ट्रेस के फैंस टेंशन दे गई। चित्रांगदा सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा 'जल्द ही खरगोश की तरह दौड़ने लगूंगी।' अब चित्रांगदा सिंह के फैंस उनकी सेहत ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि चित्रांगदा सिंह ने इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल से हटा लिया। लेकिन तब तक ये खबर वायरल हो चुकी थी।

End of Feed