Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

अक्षय कुमार की साई-फाई मूवी समुक इन दिनों लगातार चर्चा में है। फिल्म समुक से सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म वरुण धवन की अक्टूबर हीरोइन बनिता संधू की एंट्री हो गई है।

डायरेक्टर शूजित सरकार की फिल्म अक्तूबर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा बनिता संधू जल्द ही अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी साई-फाई फिल्म समुक में व्यस्त हैं, जिसे निर्माता विपुल अमृतलाल शाह बना रहे हैं। इसका डायरेक्शन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं। खबरें हैं कि अक्षय कुमार की साई-फाई ड्रामा समुक में अदाकारा बनिता संधू की एंट्री हो चुकी है। मेकर्स ने उन्हें एक खास रोल के लिए साइन किया है, जिसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Krithi Shetty, Rohit Shetty से होगा खास कनेक्शन

Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

Akshay Kumar की Sci-Fi मूवी Samuk में हुई Varun Dhawan की हीरोइन की एंट्री

कैसा होगा Banita Sandhu का रोल?

अक्षय कुमार की फिल्म का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि इसमें हीरोइन का किरदार कुछ खास नहीं होगा लेकिन समुक की बात अलग है। ये बिग बजट साई-फाई ड्रामा है, जिसमें बनिता संधू एक पर्यावरणविद का किरदार प्ले करती दिखाई देंगी। वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि मेकर्स ने उन्हें एक ब्रिटिश बॉर्न पर्यावरणविद का किरदार प्ले करने के लिए चुना है। बनिता इस रोल के लिए कमर कस चुकी हैं और जल्द ही अक्षय कुमार के साथ शूटिंग करेंगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "बुढ़ऊ तू समझता क्या...", भद्दे कमेंट्स की वजह से सोशल मीडिया छोड़ रहे हैं Amitabh Bachchan

End of Feed