बादशाह ने डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर कसा तंज, बदल डाली अपने इस गाने की लाइन

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 9, 2025, 09:35 AM IST

Singer Badshah on Donald Trump Tariff Policy: इंडियन के फेमस सिंगर बादशाह (Badshah) अपने अनफिनिश्ड यूएसए टूर (Unfinished USA Tour) के साथ अमेरिका में गदर काट रहे हैं। इसी बीच न्यू जर्सी के उनके हालिया कॉन्सर्ट में बदशाह ने कुछ ऐसा बोला दिया की सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

Badshah on Donald Trump: बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बादशाह (Badshah) इन दिनों अपने अनफिनिश्ड यूएसए टूर (Unfinished USA Tour) के साथ अमेरिका में धूम मचा रहे हैं। बादशाह के इस यूएसए टूर से एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी कोई तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इसी बीच यूएसए टूर के दौरान बादशाह ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसको लेकर हंगामा मच गया है। बादशाह ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर टैरिफ पॉलिसी को लेकर तंज कसा है। बादशाह का ये तंज खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं बादशाह ने क्या बोला है।

Singer Badshah on Donald Trump Tariff Policy

Image Source: Ravi Sharma/ X

बादशाह ने टैरिफ पॉलिसी पर कही ये बात

सिंगर बादशाह एक बार फिर से चर्चा में आ गए है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि बादशाह का एक बयान है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान में बादशाह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर तंज कसते दिखे। बादशाह ने न्यू जर्सी में अपने शो में तारीफां के मशहूर लाइन 'किन्निया तारीफां चाहिदी ऐ तैनूं' को चतुराई से बदलकर 'किन्नी टैरिफ चाहिदी ऐ ट्रम्प को' गाया। ये सुनते ही क्राउड तालियों और हंसी से गूंज उठा। बादशाह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जकमर वायरल हो रहा है।

End of Feed