वासु भगनानी (Vasu Bhagnan) की पूजा एंटरटेनमेंट्स (Pooja Entertainments) मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रही हैं। प्रोडक्शन हाउस को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों प्रोडक्शन हाउस के क्रू मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें उनका बकाया पैसा नहीं मिला है। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) में काम करने वाले स्टार्स को भी उनकी पेमेंट नहीं मिली है। इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), अलाया एफ (Alaya F) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) का नाम शामिल है। ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।
Bade Miyan Chote Miyan Starcast (credit Pic: Instagram)
इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा, टाइगर श्रॉफ को उनकी पेमेंट अभी तक नहीं मिली है। एक्टर ने पैसे नहीं मिलने की बात पर चुप्पी बनाई रखी हुई है। लेकिन जब से उन्हें पता चला है कि फिल्म से जुड़े स्टाफ और क्रू को उनका पैसा नहीं मिला है तो वो चाहते हैं कि उनकी पेमेंट जल्द से जल्द क्लीयर की जाए।
बड़े मियां छोटे मियां की स्टार कास्ट को नहीं मिली है फीस
टाइगर के करीब सूत्र ने कहा, अभी तक बड़े मियां छोटे मियां के किसी भी एक्टर को उनकी पेमेंट नहीं मिली है। कई बार कहने के बावजूद प्रोडक्शन हाउस ने उनकी बात को अनसुनी कर दिया। सभी एक्टर्स ने प्रमोशन किया ताकि फिल्म को कोई नुकसान नहीं हो। लेकिन अभी तक एक्टर्स की पेमेंट नहीं हुई है।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि वासु भगनानी पर उनकी तनी फिल्मों मिशन रानीगंज, गणपथ और छोटे मियां बड़े मियां में काम करने वाले क्रू मेंबर्स का 65 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि हमने पूजा एंटरटेनमेंट को कई लेटर लिखे कि वो क्रू मेंबर्स की पेमेंट कर दें । लेकिन वो सिर्फ समय मांग रहे हैं।
