बॉलीवुड

Sonakshi-Zaheer: एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट, पति जहीर के साथ अस्पताल में पहुंची सोनाक्षी

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में शादी की है। अब शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पति के साथ हॉस्पिटल जाती नजर आ रही हैं।

Image

Shatrughan Sinha admitted in hospital

Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में शादी की है। कपल को शुक्रवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखा गया, जिसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं, मामला अलग है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में भर्ती है।

रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती

बता दें शादी के पांच दिन बाद कपल को अस्पताल के बाहर देखा गया। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस कमेंट की बारिश करने लगे थे और तरह-तरह के कयास लगाने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा इस अस्पताल में भर्ती हैं। इसी कारण सोनाक्षी अपने पति के साथ वहां पहुंचे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा उम्र संबंधी रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

भागदौड़ के कारण थकान

ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ के कारण थक गए थे और इसलिए वे रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए है। सोनाक्षी सिन्हा की शादी के पहले से ही ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर बेटी की शादी से खुशी नहीं है और वे शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पिता बेटी की शादी में धूमधाम से शामिल हुए।

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को रेजिस्टर्ड मैरिज की। जिसके बाद शाम को कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें बहुत से सितारे शामिल हुए थे। शादी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा साड़ी में काफी प्यारी लग रही थी। उन्होंने अपनी मां की 40 साल पुरानी साड़ी पहनी थी जो पूनम सिन्हा ने अपनी शादी के दौरान पहनी थी। एक्ट्रेस जल्द ही ककूड़ा में नजर आएंगे जो 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। उनकी फिल्म का सामना कमल हासन की इंडियन 2 से होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article