Prithviraj Sukumaran Role in Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर्स जिस तरह साउथ की फिल्मों में अहम किरदार निभाकर अपनी पहचान बना रहे हैं। दूसरी ओर साउथ एक्टर्स की भी एंट्री बॉलीवुड की फिल्मों में होती नजर आ रही है। इस समय पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) में अपने किरदार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर में नेगेटिव रोल में देखा जाएगा। इस खबर ने फैन्स के बीच फिल्म को देखने का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। पृथ्वीराज को इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों में नेगेटिव रोल में देखा जा चुका है।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वीराज सुकुमारन एआई और ड्रोन से निपटने वाले एक रोबोटिक वैज्ञानिक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नेगेटिव रोल होगा। मेकर्स ने पृथ्वीराज के लिए एक स्पेशल लुक भी तैयार कर लिया है, जिसको जल्द ही फैन्स के बीच पेश किया जाएगा। मेकर्स का यह भी कहना है कि टीम ने ऑडियंस का उत्साह बढ़ाने के लिए कई चीजों का खुलासा नहीं किया है और धीरे-धीरे इन्हें पेश करेंगे।
'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म 'नाम शबाना', 'अय्या' और 'औरंगजेब' जैसी कई फिल्मों में विलेन के रोल में दिखाई दे चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल रिपब्लिक डे पर फिल्म का टीजर पेश किया जाएगा। यह फिल्म 2024 में ईद के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
