Triptii Dimri with rumored beau Sam Merchant: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने के बाद तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को लोगों के बीच एक अलग पहचान मिली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी की अदाकारी ने कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को प्रभावित किया है। हाल ही में तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन एन्जॉय करते हुए एक फोटो शेयर की है। दिलचस्प बात यह है कि इस फोटो में तृप्ति डिमरी अपने दोस्तों के साथ-साथ कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) संग दिखाई दे रही हैं।
तृप्ति डिमरी ने कुछ देर पहले अपने दोस्तों और कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ बोट की राइड का लुत्फ उठाते हुए एक फोटो शेयर की। कुछ दिनों पहले तृप्ति डिमरी ने वेकेशन एन्जॉय करते हुए बिकिनी पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स के भी होश उड़ गए थे। वहीं दूसरी अपर सैम मर्चेंट के साथ इस फोटो में तृप्ति डिमरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने चेहरे पर फैंसी सनग्लासेज लगाए हुए हैं। फोटो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी को विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। 'बैड न्यूज' के अलावा तृप्ति डिमरी के पास कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी है। फिल्म में विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी।
