TV Actresses Marry With Guy Of Another Religion: ये तो हमेशा सुना गया है कि प्यार में इंसान रंग-रूप नहीं देखता। लेकिन हमारी टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने प्यार में डूबने के बाद धर्म का दरिया भी पार कर दिया था और दूसरे धर्म में शादी रचाई थी। हालांकि इस बात के लिए उन्हें दुनिया से ताने भी मिले थे, लेकिन उन्होंने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ से लेकर आमना शरीफ तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-
श्रीजिता डे ने अपने फ्रेंच बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई थी, जो कि ईसाई धर्म से नाता रखते हैं। श्रीजिता डे ने अपने बॉयफ्रेंड संग दो रीति-रिवाजों से शादी की थी।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ ने अमित कपूर से शादी की है। दोनों ने सालभर एक-दूजे को डेट करने के बाद साल 2013 में शादी की थी।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी की थी। हालांकि अपनी इस शादी के लिए वह जमकर ट्रोल हुई थीं। लेकिन उन्होंने भी ट्रोल्स को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन संग शादी की थी। उनके पति ईसाई हैं और दोनों की शाती भी ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी।
अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन असल में जैन धर्म से नाता रखते हैं। बता दें कि दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे।
दीपिका कक्कड़ ने एक्टर शोएब इब्राहिम से शादी रचाई, जो कि मुस्लिम धर्म से नाता रखते हैं। इस बात के लिए दीपिका कक्कड़ आज भी ट्रोल होती हैं।
एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सुय्यश राय संग शादी की थी, जिसके साथ वह सीरियल में भी काम कर चुकी थीं। किश्वर जहां मुस्लिम परिवार से नाता रखती हैं तो सुय्यश हिंदू फैमिली से थे।
सनाया ईरानी खुद पारसी धर्म से नाता रखती हैं। लेकिन उन्होंने मोहित सेहगल से शादी की, जो कि हिंदू पंजाबी परिवार से नाता रखते हैं।
क्रिसैन बैरेटो ने हाल ही में नाथन करमचंदानी संग शादी रचाई है, जो कि हिंदू धर्म से नाता रखते हैं। दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की है।