Baatein Dil Se Exclusive: असिस्टेंट डायरेक्टर से बाबाजी कैसे बने शोभिनव सत्य? खुद सुनाई पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबाजी का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्य ने बताया कि कैसे असिस्टेंट डायरेक्टर से अभिनेता बनने का उनका सपना पूरा हुआ। टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के शो में उन्होंने कई खुलासे किए।

कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी इंसान ने सिर्फ कल्पना की होती है, लेकिन उसे सच होते देखने की उम्मीद नहीं की होती। एक्टर शोभिनव सत्य के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबाजी का किरदार निभाने वाले शोभिनव शुरुआत में इस फिल्म से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक दिन वही फिल्म उन्हें मुख्य किरदार में पर्दे पर ले आएगी। टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के शो 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में शोभिनव ने बताया कि आखिर कैसे उनकी यह ख्वाहिश पूरी हुई और बाबाजी का किरदार उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-2027 में कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस का सिकंदर?)

baatein dil se (3)

शोभिनव सत्य ने किया खुलासा (pic credit- baatein dil se)

शोभिनव सत्य ने किया खुलासा

टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के शो में शोभिनव सत्य ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनके मन में बाबाजी का किरदार निभाने की इच्छा थी। वह अक्सर लंच के बाद टहलते हुए फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर शुभम सोमू और टीम के सदस्य ऋषि से इस बारे में बात करते थे। उन्होंने बताया, "मेरे चाचा के निधन के बाद मैंने अपना सिर मुंडवा लिया था। मेरी मूंछें थीं, लेकिन दाढ़ी नहीं थी और लंबी शिखा थी। इसलिए लोग अक्सर मेरे लुक को बाबाजी से जोड़ते थे। जब मैं पहली बार ऑफिस पहुंचा, तो हमारे डायरेक्टर ने भी कहा था कि यह तो बिल्कुल बाबाजी जैसा दिखता है।" शोभिनव ने अपने एक्टिंग गुरु शुभम सोमू को इस सफर का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, "वह मेरे पहले एक्टिंग गुरु थे। उन्होंने मुझे अभिनय की बुनियादी बातें सिखाईं। आज मैं अभिनय के बारे में जो कुछ भी जानता हूं, उसका करीब 80 फीसदी हिस्सा उन्हीं से सीखा है। जिंदगी के अलग-अलग पड़ाव पर भी उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है।"

End of Feed