Baaghi 4: श्रद्धा-दिशा के हाथों से सोनम बाजवा ने छीनी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, ऑनस्क्रीन धमाल मचाएगी फ्रेश जोड़ी

Sonam Bajwa in Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) का बागी 4 में स्वागत किया है। हाउसफुल 5 के बाद अब सोनम बाजवा के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, फैंस उसे टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

Sonam Bajwa in Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) की अपकमिंग फिल्म बागी 4( Baaghi 4) इस समय चर्चा में बनी हुई है, जब से ये ऐलान हुआ है कि बागी 4 आ रही है तभी से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। बागी 4 के लिए हीरो और विलेन का पोस्टर पहले ही आ चुका है , अब फिल्म की एक्ट्रेस का भी खुलासा हो गया है। बागी 4 में टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) के साथ कोई और नहीं बल्कि पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) नजर आने वाली है। फिल्म में सोनम की एंट्री को खुद टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया है।

Sonam Bajwa in Baaghi 4

टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) का बागी 4 में स्वागत किया है। सोनम की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है 'बागी परिवार की नई सदस्य सोनम बाजवा का स्वागत है, रिबेल के परिवार में सोनम बाजवा आ गई है। तस्वीर पर नजर डाले तो सोनम बाजवा सिम्पल व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही है जिसमें उनके बाल खुले हुए हैं और वह कैमरे को खतरनाक नजरों से देख रही है।

End of Feed