Ayushmann Khurrana की पत्नी ताहिरा ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Tahira Kashyap Penned down Note For Ayushmann Khurrana: आयुष्मान खुराना आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी ने प्यारा सा नोट लिखा है। ताहिरा ने आयुष्मान के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की हैं। ताहिरा के पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Ayushmann Khurrana Birthay: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) बॉलीवुड के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने हमेशा से लीक से हटकर फिल्में बनाई है। एक्टर हर कैरेक्टर में जान फूंक देते हैं। आज एक्टर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर की पत्नी ताहिर कश्यप ने पुरानी फोटो शेयर कर रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया। ताहिरा के पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ये भी पढ़ें-The Buckingham Murders: पहले ही दिन Kareena Kapoor की फिल्म का हुआ बुरा हाल, कमाए महज इतने करोड़

ayushmann

Ayushmann and Tahira (credit Pic: Instagram)

पहली फोटो में आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी थ्रोबैक फोटो है जिसमें ताहिरा और आयुष्मान ने चश्मा लगाया है। फोटो में आयुष्मा ताहिरा को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ताहिरा ने रोमांटिक पोस्ट लिखा है, पिछली रात, उससे पहले की कई रात या फिर आने वाली कई रातों के बारे में यही कहूंगी कि हमारा प्यार, साथ एक-दूसरे के प्रति इस तरह बढ़ता रहे। मेरे फेवरेट पर्सन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका हग और पार्टी मुझे मिली। मैं धन्य हो गई।

End of Feed