Thamma X Review: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म थामा आज सिनमाघरों में रिलीज हो गई है। जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ तभी से लोगों ने फिल्म को देखने का मन बना लिया था। अब रिलीज होने के साथ ही लोग फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। अब तो फिल्म थामा एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। तमाम लोग फिल्म के बारे में बात करते दिखाई दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है फिल्म के बारे में लोग क्या कह रहे हैं।
pic credit- thamma movie
फिल्म थामा को लेकर लोगों ने कही ये बात
एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा रिलीज होने के साथ ही एक्स पर छा गई है। फिल्म थामा को तमाम लोग प्यार दे रहे है। सभी लोग आयुष्मान से लेकर रश्मिका की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं। वहीं लोग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने मूवी देखने के बाद ट्वीट किया, 'मुझे फिल्म काफी पसंद आई कैमियो देखने के लिए तैयार रहे।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने धमाल मचा दिया है।' बाकी लोग भी फिल्म थामा को पसंद कर रहे हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।
फिल्म थामा पहले दिन करेगी इतनी कमाई
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स ने आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म थामा के लिए दिवाली पर अच्छी शुरुआत की भविष्यवाणी की है, जिसमें पहले दिन 18-20 करोड़ की कमाई कर पाएगी। फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने फिल्म थामा में डांस का तड़का लगाया है। बताते चलें कि आज के दिन हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत भी रिलीज हुई। इस फिल्म को भी लोग प्यार दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ तक कमाई कर सकती है। ऐसे में ये मूवी आगे चलकर थामा को टक्कर दे सकती है।
