Ayushmann Khurrana ने धांसू कमबैक करने के लिए थामा YRF का हाथ, 'पोशम पा पिक्चर्स' को भी मिला इस डायरेक्टर का साथ

Ayushmann Khurrana Next With YRF: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आयुष्मान खान (Ayushmann Khurrana) की नेक्स्ट थ्रिलर बेस्ड मूवी के लिए यशराज फिल्म्स और पोषम पा फिल्म्स के बीच पार्टनरशिप हुई है। आयुष्मान खुराना की इस मूवी को डायरेक्ट करने के लिए निर्माताओं ने समीर सक्सेना को चुना है।

Ayushmann Khurrana Next With YRF: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने कदम-कदम पर अपने टैलेंट को प्रूफ किया है। लंबे समय से फैन्स को आयुष्मान खुराना की नई फिल्म का इंतजार है। आयुष्मान खुराना बीते कई दिनों से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए थे। इस नई फिल्म के लिए अब आयुष्मान खान (Ayushmann Khurrana) ने यशराज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है। आयुष्मान खुराना के इस प्रोजेक्ट को अब पोषम पा पिक्चर्स और आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ के जरिए पेश किया जाएगा। निर्माताओं को लग रहा है कि वाईआरएफ का साथ मिलने के बाद अब यह मूवी बड़े पर धमाल मचाने में सफल रहेगी।

Ayushmann Khurrana

आयुष्मान खुराना की नेक्स्ट के लिए 'वाईआरएफ' और 'पोषम पा फिल्म्स' के बीच हुई पार्टनरशिप

आयुष्मान खुराना स्टारर को समीर सक्सेना द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म आयुष्मान खुराना के फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाली है। इस फिल्म के जरिए ऑडियंस को धांसू थ्रिलर एक्सपीरियंस मिलने वाला है। आयुष्मान खान ने सब्जेक्ट बेस्ड मूवीज कर ऑडियंस के दिलों पर राज किया है। ऐसे में अब पोषम पा फिल्म्स और वाईआरएफ के सहयोग के साथ बनने जा रही आयुष्मान खुराना स्टारर एक बेहतरीन थ्रिलर बेस्ड मूवी होगी। इस समय ये मूवी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।

End of Feed