तबला वादक जाकिर हुसैन (Zakir Hussain Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार जाकिर हुसैन लंबे समय से फेंफडों की गंभीर बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझ रहे थे। इसी कारण 15 दिसंबर को उनकी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई और उन्हें अमेरिका के सेन फ्रैंसिको के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनका निधन हो गया। आइए जानते हैं कि कैसे जाकिर हुसैन ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को मात दी थी।
घुंघराले बाल और कुर्ता पजामा में लगते थे कमाल
एक रिपोर्ट के अनुसार साल 1994 में भारतीय पत्रिका जेंटलमैन की तरफ से जाकिर को सबसे सेक्सी मैन का खिताब मिला था। बता दें जाकिर हुसैन को अमिताभ बच्चन से ज्यादा वोट मिले थे। 72 साल की उम्र में भी जाकिर हुसैन घुंघराले बाल और कुर्ता पजामा पहनने के बाद बहुत हैंडसम लगते थे। तो उस समय तो जाकिर हुसैन अपने हैंडसम लुक से बड़े-बड़े एक्टरों को टक्कर देते होंगे।
बिग बी से ज्यादा वोट कैसे मिले
सेक्सी मैन का खिताब हासिल करने के बाद जाकिर हुसैन ने कहा था कि मैगजीन के लोगों ने उनसे बात की थी और उन्हें कोट पैंट पहनाकर फोटोशूट के लिए कहा था। जाकिर हुसैन ने ये भी कहा था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें बिग बी से ज्यादा वोट कैसे मिल गए। क्योकि उस बिग बी लोगों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर थे।
इन फिल्मों में आए नजर
बता दें जाकिर हुसैन ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी एक्टिंग की थी। जाकिर हुसैन ने शशि कपूर की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जाकिर हीट एंड डस्ट' फिल्म में नजर आए थे। जाकिर 'साज' फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा जाकिर हुसैन चालीस चौरासी, मंटो, मिस बिटीज चिल्ड्रेन सहित 12 फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।
