Zakir Hussain was offered
सलीम खान बनते-बनते रह गए जाकिर हुसैन
एक इंटरव्यू के दौरान संगीतकार जाकिर हुसैन( Zakir Hussain) ने बताया था कि उन्हें के. आसिफ से बड़ा ऑफर मिला था। यह ऑफर कोई और नहीं बल्कि हिन्दी सिनेमा की बड़ी हिट फिल्म फ़िल्म मुगल-ए-आज़म में मुख्य भूमिका का था। उन्होंने बताया था कि दिलीप कुमार के कहने पर निर्माता ने उन्हें लीड किरदार सलीम की भूमिका की पेशकश की गई थी। लेकिन जाकिर ने इसके लिए मना कर दिया जिसका कारण उनके पिता थे। हुसैन के पिता अल्ला रक्खा ने इसपर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि हुसैन केवल एक संगीतकार ही होंगे। इसलिए इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया गया। हालांकि उन्होंने एक्टिंग कर प्रति अपनी दिलचस्पी दिखाई और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया था।
इन फिल्मों में नजर आए थे जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन ने जेम्स आइवरी की हीट एंड डस्ट (1983) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शबाना आजमी, शशि कपूर के साथ काम किया था। इसके अलावा जाकिर आखिरी बार देव पाटील के साथ फिल्म 'मंकी मैन' में दिखाई दिए थे।
