बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी नाक पर गुस्सा बैठा रहता है। इस लिस्ट में जया बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त समेत कई सितारों का नाम शामिल हैं। इस वजह से ये सेलेब्स कई बार पब्लिक प्लेस में अपना आप खो देते हैं। आइए इन सेलिब्रिटीज के बारे में जानते हैं जिन्हें अपने गुस्से की वजह से शर्मिंदा होना पड़ा।
कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी से पंगा लेते हुए दिखाई देती हैं।
सलमान खान के गुस्से से सब वाकीफ हैं। एक्टर गुस्से में बहुत जल्द अपना आपा खो देते हैं।
जया बच्चन अपने गुस्से की वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं। एक्ट्रेस कई बार पैपराजी पर भड़क जाती हैं।
अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अपने गुस्से की वजह से कई बार ट्रोल हो चुके हैं। एक्टर अक्सर अपना आपा खो देते हैं।
शाहरुख खान भी कई बार पब्लिक में अपना आपा खो चुके हैं। किंग खान इन वजहों से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं।
रणबीर कपूर अपने करियर की शुरुआत में कई बार पब्लिक में गुस्सा हो जाते थे। एक्टर ने पहले के मुकाबले खुद पर काफी काम किया है।