Vampire Of Vijaynagar: Ayushmann- Rashmika की हॉरर कॉमेडी पर मेकर्स ने शुरू किया काम, जानें कब से होगी फिल्म की शूटिंग

दिनेश विजान की फिल्म वैंपायर ऑफ विजयनगर में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में विजयनगर के सम्राज्य की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म को आदित्य सरपोतदार निर्देशित करेंगे। मेकर्स इस फिल्म पर जल्द काम शुरू करने वाले हैं। आइए जानते हैं सेलेब्स कब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'स्त्री 2' (Stree 2) के बाद मेकर्स अब 'वैंपायर ऑफ विजयनगर' (Vampire Of Vijaynagar) पर काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विजयनगर की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन अदित्य सरपोतदार कर रहे हैं। आदित्य ने इससे पहले मुंजा का निर्देशन किया है। मुंजा में शरवरी वाघ और अभय वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वैंपायर ऑफ विजयनगर पर मेकर्स जल्द काम शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, वैंपायर ऑफ विजयनगर में दो अलग-अलग पीरियड को दिखाया जाएगा। आज के समय के नॉर्थ इंडिया और बाद में विजयनगर के इंपायर की शूटिंग होगी। फिल्म का पहला शेड्यूल आज के दौर पर आधारित है। फिल्म के पहले शेड्यूल में नाइट शिफ्ट में काम होगा। प्रोडक्शन टीम ने नॉर्थ इंडिया का सेट बनाया है। फिल्म में आयुष्मान एडवेंटर और स्पोर्ट्स लवर के रूप में नजर आएंगे।

End of Feed