बॉलीवुड

Border 2 में एक साथ हुई इन 3 सितारों की एंट्री, Sunny Deol संग दुश्मन देश की बजाएंगे बैंड

These Stars Enter In Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल अब अपनी धमाकेदार फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल के साथ पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी इस फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू हो चुकी है और अब तक इसमें तीन और सितारों की एंट्री भी हो गई है।

Image

'बॉर्डर 2' में हुई इन सितारों की एंट्री

These Stars Enter In Sunny Deol Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गदर 2' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कम बजट की मूवी होने के बाद भी 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया, साथ ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार कर गई। वहीं अब सनी देओल 'बॉर्डर 2' (Border 2) की तैयारी में जुट गए हैं। खास बात तो यह है कि उनकी इस फिल्म में एक साथ तीन सितारों की एंट्री हुई है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) 'बॉर्डर 2' सुनने में भले ही 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल लग रही है, लेकिन असल में मूवी पिछली फिल्म से पूरी तरह अलग होने वाली है। फिल्म में सनी देओल सैनिक के तौर पर नजर आएंगे। वहीं अब इस मूवी में एमि विर्क, आयुष्मान खुराना और अहान शेट्टी भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "यह बिल्कुल अलग प्रोजेक्ट होने वाला है। आयुष्मान खुराना, अहान शेट्टी और पंजाबी स्टार एमि विर्क भी उनके साथ अहम रोल में नजर आएंगे।"

कार्तिक आर्यन को 'बॉर्डर 2' के लिए किया गया अप्रोच?

बता दें कि 'बॉर्डर 2' (Border 2) के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम भी सामने आया था। लेकिन उनकी टीम का कहना है कि 'बॉर्डर 2' का ऑफर मिलने की बात पूरी तरह से झूठ है। उन्हें ऐसी किसी भी मूवी का ऑफर नहीं मिला है। वहीं फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी निधी दत्ता ने बताया कि अभी तक फिल्म की कास्टिंग पर मुहर नहीं लगाई गई है और कार्तिक आर्यन को अप्रोच करने की बात अफवाह है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article