बॉलीवुड

नशे में धुत Amir Khan का लड़खड़ाया पैर, फैंस ने कहा किसकी याद में इतनी ज्यादा.......

Amir Khan Trolled: उनका यह पल कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आमिर खान एक पार्टी अटेंड करने गए थे जहां की यह वीडियो है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

amir khan drunked condition

Amir Khan Trolled: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान( Amir Khan) कल रात बुरी तरह फैंस के निशाने पर आ गए । रात को पार्टी से लौट रहे एक्टर का पैर फिसल गया और वह लड़खड़ाते हुए सहारा लेकर खड़े हुए। उनका यह मोमेंट कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आमिर खान एक पार्टी अटेंड करने गए थे जहां की यह वीडियो है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

बीती रात मुंबई में एक पार्टी के बाहर आमिर खान( Amir Khan) को स्पॉट किया गया। इस मौके पर वह नीली धारी वाले सफेद कुर्ते और जींस में दिखाई दिए। साथ ही उनके बाल बिखरे हुए थे और मूछ तनी हुई थी। जैसे ही वो पार्टी से बाहर आए उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और लड़खड़ाने लगे , लेकिन तभी उन्होंने दरवाजे का सहारा लेते हुए कैमरे के सामने पोज दिए और मुस्कुराने लगे । उनकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस कॉमेंट में उनसे इस हालत की वजह पूछ रहे हैं तो कोई कह रहा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की याद में पार्टी की है।

आमिर खान की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह लंबे समय बाद पर्दे पर लौटने को तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद वह फिल्मों दुनिया से दूर हो गए थे लेकिन अब जल्द ही आमिर नए प्रोजेक्ट्स को लेकर नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article